उत्तरप्रदेश

पुलिस मुठभेड बदमाश गिरफ्तार

शामली – थाना कैराना क्षेत्र के खुरगान रोड पर पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ में एक 25 हज़ार के इनामी बदमाश सहजाद को पैर में गोलीलगने से घायल। कुछ दिन पूर्व अज्ञात बदमाशों ने पुलिस टीम पर की थी फायरिंग। फायरिंग करने वाले बदमाशो में 25 हज़ार का इनामी बदमाश सहजाद भी था शामिल। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
वी.ओ- जनपद शामली के कैराना कोतवली क्षेत्र के खुरगान रोड पर पुलिस और बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़ हुई है। मुठभेड में पुलिस टीम पर फाईरिंग करने वाले 25 हजार के इनामी बदमाश शहजाद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जबकि उसका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया है। दरअसल पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना मिली की कस्बे के खुरगान रोड पर 25 हजारी बदमाश शहजाद अपने कूछ साथियो के साथ घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबन्दी कर बदमाशो को घेर लिया। पुलिस के द्वारा अपने आप को घिरा देख बदमाश पुलिस पर फायर करते हुए। ईख के खेत में घुस गये। पुलिस की जवाबी फायरिंग में 25 हजार के इनामी बदमाश शहजाद के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल हुए साथी को छोड एक अन्य बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहाँ उसका उपचार चल रहा है। वही फरार बदमाशों की तलाश में घंटो जंगलो में कांबिंग की गई। लेकिन को सफलता हाथ नही लगी।
एस.पी.शामली डा. अजयपाल शर्मा ने बताया कि कैराना कोतवाली क्षेत्र में एक पुलिस मुठभेड हुई है। जिसमें शहजाद के पैर में गाली लगने के बाद गिरफ्तार हुआ है। वह पुलिस टीम पर फायरिंग में वाछिंत चल रहा था। पहले भी कई मामलो में जेल जा चूका है। कल रात को पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने घेराबन्दी की तो पुलिस पर फायरिंग की पुलिस की जवाबी कार्यवाही में इसके पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसका हास्पिटल में इलाज चल रहा है। वि एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button