News UpdateUttarakhand

अनिल शर्मा बने भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष

हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के दो दिवसीय किसान सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। किसानों की समस्याओं के साथ ही 10 से 11 वर्ष पूर्व आबादी में दर्ज कॉलोनी को सील करने की कार्रवाई का मुद्दा जोरशोर से उठा। संस्थापक एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ राजपूत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। फूल मालाएं पहनाकर पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। किसान उत्थान के संस्थापक एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरिफ राजपूत ने पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा, प्रदेश मंत्री संजय कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष अक्षय कुमार चौधरी, उत्तर प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत कुमार, लक्सर विधानसभा प्रभारी संजय, प्रदेश प्रवक्ता सय्याद अहमद, रुड़की अध्यक्ष अकील अहमद, उत्तर प्रदेश का प्रदेश सचिव दीपक कुमार, युवा प्रदेश संगठन मंत्री अक्षय वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष गुफयन को बनाया।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर यूनियन का संघर्ष जारी है। कहा कि किसानों की फसलों का सही दाम उन्हें दिया जाए। लंबे से चली आ रही किसानों की सभी समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जल्द इस संबंध में मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। किसान उत्थान के प्रदेश प्रभारी इरशाद अली ने कहा कि किसानों का कृषि कार्डों पर बकाया माफ किया जाए या ब्याज कम होना चाहिए।गन्ने का समर्थन मूल्य नहीं मिल पा रहा है। खाद सहित तमाम चीजे बेहद महंगी हैं, जिससे किसानों को गुजारा करने में मुश्किल झेलनी पड़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मांग करते हैं कि किसानों को 500 रुपये कुंतल समर्थन मूल्य दिया जाए। प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी पाल ने कहा कि महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में किसान भी अपनी रोजी रोटी का बंदोबस्त नहीं कर सकता। वह अपने गन्ने के लिए भी परेशान है। 250 से 300 रुपये गन्ने का दाम मिल रहा है। ऊपर से बिजली, पानी, खाद आदि में ही धनराशि खर्च हो जाती है। सरकार किसान समर्थन मूल्य 500 रुपये प्रतिकुन्तल के हिसाब से दें। सह प्रभारी राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि गन्ने की छिलाई का कार्य चल रहा है और गेहूं की बुआई की जा रही है। इसलिए किसानों को सस्ते दामों पर बीज और खाद उपलब्ध कराई जाए। इस अवसर पर रकित वालिया, गुड्डू मिश्रा, विनोद कश्यप, शुभम पाल, अग्रज मिश्रा, अक्षय चौधरी, यशपाल चौधरी, हाजी रईस अहमद, शाहरुख अली, प्रवेज आलम, प्रदीप कुमार, अरुण कुमार, विवेक मिश्रा, विनोद चौधरी, विकास चौधरी आदि सहित सैकड़ों किसान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button