Uncategorized

’’गांव गांव कांगे्रस’’ अभियान के तहत कांगे्रस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता प्रदेश की विभिन्न न्याय पंचायतों में हो रहे शामिल

उत्तराखण्ड प्रदेश कांगे्रस कमेटी के आह्वान पर चल रहे ’’गांव गांव कांगे्रस’’ अभियान के तहत कांगे्रस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता प्रदेश की विभिन्न न्याय पंचायतों में सामिल हो रहे हैं।

देहरादून। प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि परंम पूजनीय राष्टपिता महात्मा गांधी जी की जयन्ती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस द्वारा दो रात्रि प्रवास का कार्यक्रम विभिन्न न्याय पंचायतों में किया जा रहा है वह समस्त नेतागण और कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ भाग ले रहें हैं। उन्होंनंे बाताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के महासचिव श्री हरीश रावत ने कोटद्वार के न्याय पंचायत के ग्राम शिवपुर में एक मलिन बस्ती में कार्यक्रम मंे भाग लिया तत्पचात रात प्रवास किया। श्री हरीश रावत ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार द्वारा पूर्व में कांगे्रस सरकार द्वारा किये गये योजनाओं को अवरूद्व करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांगे्रस की सरकार आने पर पुनः उन विकास कार्यो में तेजी लाई जायेगी। उन्हांेने ग्रासटीन गंज में स्थानीय लोगांे से सम्पर्क किया और चैपाल का भी आयोजन किया। आज गांधी जयन्ती के मौके पर उन्होंने गांधी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया और इस अवसर पर रामधुन गायन में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने आम पडाव की बाल्मिकी बस्ती में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि हमें भाजपा की राज्य सरकार को उखाड फंेकने का संकल्प लेना होगा।
श्री रावत ने सिममल चैड़ स्थित बोक्सा जनजाति की बस्ती में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा देश बेरोजगारी, महंगाई का दंश झेल रहा है। भाजपा द्वारा डबल इंजन की सरकार देने के नाम पर देश को मात्र बेरोजगारी, महंगाई के अलावा कुछ भी नही दिया है। आप और हमको इस पर चिन्तन करने की आवश्कता है।

श्री राजीव महर्षि ने बताया कि इसी कडी में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रात्रि प्रवास विकासखण्ड पाबौं के ग्राम बुरांसी मंे किया। वहां पर उन्होेेेंने प्रवास के दौरान ग्रामवासियों से विचार विमर्श कर उनके गांव की महत्वपूर्ण समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया और वहां विगत रात्रि शहीद हुए मनदीप सिंह नेगी के आवास पहॅुचकर उनके परिजनों को सांत्वना दी तथा अपनी श्रद्वाजंलि अर्पित की। उन्होंने पांबौ ब्लाक की न्याय पंचायत सैंजी में महात्मा गांधी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर महिला मंगलदल द्वारा आयोजित भजन कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। उन्होंने आज गांधी जयन्ती के मौके पर प्रातः प्रभात फेरी निकाली, चैपाल का अयोजन किया और वहां ध्वजारोहण कार्यक्रम मंे भाग लिया और इस मौके पर वहां के प्रबुद्वजनों को सम्मानित किया तत्पश्चात उन्होंने कठुली पहॅुचकर एक बैठक में प्रतिभाग किया।
राजीव महर्षि ने बताया कि इसी कडी में प्रदेश कांगे्रस के प्रभारी देवेन्द्र यादव ने रानीखेत के ताडीखेत ब्लांक के दूरस्त गा्रम गैरड गांव से कल रात अपनी कार्यक्रम की शुरूवात कागे्रस के सैकडों कार्यकर्ताओं के साथ एक मसाल जुलूस साथ की। इस अवसर पर देवेन्द्र यादव ने अपने प्रवास के दौरान गैरड गांव के स्थानी लोगों से विचार विमर्श करते हुए कहा कि कांगे्रस सरकार के आने पर वहां की मूलभूत समस्याआंे का समाधान किया जायेगा। उन्होंने न्याय पंचायत के पथुली के ग्राम गैरड में ललित आर्य के घर रात्रि प्रवास किया। प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने गांधी जयन्ती के अवसर पर श्री ललित आर्य के घर कांग्रेस का झण्डा फहराकर प्रभातफेरी निकाली। उन्होंने लोगों के घर-घर जाकर कांगे्रस के झण्डे लगावाये   और जनता को कांगे्रस की नीतियों से अवगत कराया, तत्पश्चात उन्होंने चैपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना। उनके द्वारा महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधामंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किये। उन्होंने भजन कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया और महिलाओं के साथ घास भी काटी।

इसी क्रम में प्रदेश कांगे्रस की सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह ने जनपद हरिद्वार के न्याय पंचायत लालढांग के ग्राम सजनपुर में स्वतंत्रता सेनानी सुकल चन्द्र जी के निवास पर रात्रि प्रवास किया और वहां के स्थानीय लोगों से सम्पर्क कर उनकी समस्याओं को सुना। उन्होंने गांधी जयन्ती के अवसर पर आज प्रभातफेरी निकाली जिसमें बडी संख्या में ग्रामवासियांे ने बढचढकर भाग लिया। उन्होेेंने गांव में सफाई अभियान मंे भी भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने स्थानीय लोगों को संबांधित करते हुए आश्वस्त किया कि कांगे्रस सरकार आने पर वहां की समस्याओं का त्वरित गति से समाधान किया जायेगा।

इसी क्रम में प्रदेश कांगे्रस कमेटी के सहप्रभारी राजेश धर्माणी ने जनपद उत्तरकाशी के विकासखण्ड डुण्डा के मातली गांव के बरेती में रात्रि प्रवास कर वहां की जनसमस्याओं को सुना और समाधान करने का आश्वासन दिया। आज प्रातः मातली गांव में प्रभातफेरी निकालने का कार्यक्रम किया।

इसी क्रम में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री जीतराम, भुवन कापडी, तिलकराज बेहड, रंजीत रावत व राष्ट्रीय प्रवक्ता जरिता लेतफ्लान सहित अन्य नेतागणों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में रात्रि प्रवास सहित आज गांधी जयन्ती के मौके पर प्रभातफेरीख् श्रमदान, ध्वजारोहण आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button