उत्तरप्रदेश

शीत लहर से लोगो का जीना मुहाल

शामली। पिछले दो दिनों से चल रही शीत लहर से तापमान गिरता जा रहा है, जिससे नागरिक गर्म कपडों में भी कांपते नजर आ रहे है। ठंडी हवाओं से बचने के लिए लोग घरों में भी दुबके रहे। सवेरे हुए कोहरे के कारण रेल व सडक यातायात भी प्रभावित हो रहा है, ट्रेन निर्धारित समय से काफी विलंब से चल रही है जिसके चलते यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड रहा है।
पिछले दो दिनों से चल रही ठंड हवाओं के कारण जनपद का तापमान गिरता जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो जनपद शामली का तापमान करीब छह डिग्री सेल्सियन से भी नीचे है। माना जा रहा है कि तापमान अभी और भी नीचे गिर सकता है। शनिवार को ठंड हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल का दिया। गर्म कपडों के अंदर भी लोगों कांपते नजर आये। सवेरे से ही कोहरा और शीत हवाओं के चलने से कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह के समय घना कोहरा होने के चलते काफी ठंड रही। छात्र-छात्राओं को भी कोहरे में ही स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पडा। कई अभिभावक तो खुद ही अपने बच्चों को स्कूल लेकर पहुंचे। कई स्थानों पर तो लोगों को आग जलाकर हाथ तापते तक देखा गया। दोपहर बाद कोहरे के छंटने व हल्की धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। दूसरी ओर कोहरे के कारण जहां वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है वहीं रेल व सडक यातायात भी प्रभावित हो रहा है। ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंच रही है जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड रहा है। सबसे ज्यादा दिल्ली जाने वाले दैनिक यात्री प्रभावित हो रहे हैं जो कई गुना किराया देकर बसों आदि से दिल्ली जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। वहीं कोहरे के कारण बसों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड पर भी यात्रियां को बसों का इंतजार करते हुए देखा जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button