Uttarakhand

कांगे्रस कार्यकर्ताओं ने देहरादून में फैल रहे डेंगू के कहर को लेकर किया प्रदर्शन

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कांगे्रस कार्यकर्ताआंे ने देहरादून में फैल रहे डेंगू, स्वास्थ सेवाओं एवं नगर निगम द्वारा शहर की सफाई व नालों की सही व्यवस्था न किये जाने के विरोध में एस्लेहाॅल चैक पर सरकार, प्रशासन, नगर निगम एवं स्वास्थ विभाग का पुतला दहन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शहर में स्वास्थ व्यवस्था ठप पड़ी हैं, जिससे पूरे शहर में गंेडू से सैकड़ों लोग बीमार पड़े है सरकारी अस्पतालों में इस जानलेवा बीमारी की सरकार व प्रशासन द्वारा सही व्यवस्था नही की जा रही है जिससे जनता काफी परेशान है।
       सरकारी अस्पतालों में बैडों की समूचित व्यवस्था न होने के कारण दो लोगों का एक ही बैड़ में उपचार चल रहा है जिससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि यदि राजधानी का यह हाल है तो अन्य जनपदों क्या हाल होगा। श्री शर्मा ने राज्य सरकार व प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि यदि डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी को रोकने के लिए सही इंतजामात नही किये गये तो इसके भयानक परिणाम होंगे। इसके अलावा उन्होंने सरकार से मांग की कि देहरादून शहर में मृतक के शव को घर लेने के लिए एम्बूलेंस सेवा निशुल्क दी जाय, मोर्चरी में सफाई व्यवस्था की जाय, ओ0 पी0 डी0 में डाॅ0 की प्रमानेंट नियुक्ति की जाय एवं आयुष्मान योजना को सुचारू रूप से चलाये जाने हेतु प्रमानेंट एक डाॅ0 की नियुक्ति की जाय ताकि जनता को उपचार करने हेतु असुविधा न हो। लालचन्द शर्मा ने नगर निगम पर हमला बोलते हुए कहा कि पूरे शहर में गेडूं की बीमारी से लोग परेशान है और निगम द्वारा मात्र दिखावे के लिए शहर में फोगिंग की जा रही जबकि सबसे अधिक आवश्यकता गलियों और मुहल्लों में है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ रखने में असफल सावित हुआ है। उन्होंने कहा कि नगर निगम इस बरसात में न तो शहर की सफाई व्यवस्था ही कर पाया और न ही नालों की सफाई व्यवस्था ही कर पाया जिससे निगम की पोल खुल गई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं नगर निगम को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्रताशीघ्र शहर की सफाई व्यवस्था दुरस्त नही की गई तो कांगे्रस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर नगर निगम का विरोध करेंगे। इस अवसर पर महानगर महिला कांगे्रस अध्यक्षा कमलेश रमन, महानगर प्रवक्ता डाॅ0 प्रतिमा सिंह, राजेश शर्मा, संजय काला, नागेश रतूड़ी, प्रदेश प्रवक्ता शोभा राम, पार्षद अर्जुन सोनकर, मेहताब आलम, काशिम चैधरी, जगदीश धीमान, नवीन रमोला श्रवण राजोरिया, संजय विन्दल, दिनेश सिंह कौशल, पार्षद इलियास अंसारी, भरत शर्मा, गुलशेर अहमद, सरदारा सिंह भोगल, निखिल कुमार, राजेश चैधरी, राहुल शर्मा, उदयवीर मल, राजेन्द्र खन्ना, पूर्व पार्षद सीता राम नौटियाल, महेश चैहान, मनीश यादव, गुरविन्दर सिंह लाली, धरम सोनकर, केसर रावत, नीरज त्यागी, श्याम सिंह चैहान आशिष देसाई, दीवान विष्ट, कैलाश अग्रवाल, सवित्री थापा, राजेश चैधरी, अनिल धीमान, अविन्द कश्यप, मनमोहन शर्मा, अनुराधा तिवाड़ी सोनू हसन, अरूण शर्मा, जिन्दा हसन, श्रीराम, प्रदीप बिष्ट, जाकिर, संजय शर्मा, गोपाल किशन, संजय सैनी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button