News UpdateUttarakhand

दिल्ली के पूर्व उपराज्यपाल एचएल कपूर के निधन पर शोक जताया 

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने दिल्ली प्रदेश के पूर्व उपराज्यपाल एवं पूर्व राज्यसभा सांसद एच.एल. कपूर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। स्व0 एच.एल. कपूर के राजपुर रोड स्थित निवास पर पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिह ने अपनी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उनके परिजनों को सांत्वना दी।
प्रीतम सिंह ने कहा कि स्व0 एच.एल. कपूर की देश एवं समाज को दी गई सेवाओं को सदैव याद किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घडी में उनके परिजनों साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर मृतक आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देवें। एच.एल. कपूर के निधन पर पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा एवं जिला कांगे्रस अध्यक्षसंजय किशोर ने भी उनके निवास स्थान पर पहुंचकर शोक प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button