Entertainment

प्रियंका को एक और बड़े अवॉर्ड से नवाज़ा

मुंबई। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सफलता का परचम बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक लहराया है। देश-विदेश में कई पुरस्कार पाने वाली प्रियंका को एक और बड़े अवॉर्ड से हाल ही में नवाज़ा गया।

पीटीआई की ख़बर के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा को इस साल का मदर टेरेसा मेमोरियल अवॉर्ड प्रदान किया गया। यह अवॉर्ड प्रियंका को सोशल कॉज़ के लिए दिया गया है। सामाजिक सरोकार के इस काम में हाल ही में प्रियंका द्वारा की गई सीरिया विजिट शामिल है, जिसमें उन्होंने रिफ्यूजी बच्चों से मुलाकात की थी। बता दें कि, प्रियंका चोपड़ा यूनिसेफ गुडविल एम्बेसेडर भी हैं और वे अक्सर इस तरह के काम में हिस्सा लेती हैं। प्रियंका की मां ने यह अवॉर्ड प्रियंका के बिहाफ पर लिया। इस मौके पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि, एक मां होने के नाते मुझे गर्व होता है कि मेरी बेटी इतना अच्छा कार्य कर रही है और उसके अंदर परोपकार की भावना है। आगे उन्होंने कहा कि जितना आप दोगे उतना आपको ज्यादा मिलेगा। प्रियंका बचपन से ही मदर टेरेसा से प्रभावित है और वो बरेली स्थित प्रेम निवास पर भी इस तरह के सपोर्टिव काम करती रही हैं।

फाउंडेशन का घन्यवाद करते हुए मधु चोपड़ा ने आगे कहा कि प्रियंका के कार्यों को रिकॉगनाइज किया, ये बड़ी बात है । आपको बता दें कि, इस अवॉर्ड से इससे पहले किरण बेदी, अन्ना हजारे, अॉस्कर फर्नांडीस, सुधा मूर्ती , मलाला यूसुफजई और सुष्मिता सेन को नवाज़ा जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button