उत्तरप्रदेश

भाजपा सरकार हर मोर्च पर फेल- दुष्यंत चौटाला

पानीपत- सांसद दुष्यंत चौटाला ने आज पानीपत ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव गांजबड़ में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्च पर फेल हो चुकी है। प्रदेश का विकास तो दूर की बात है, भाजपा सरकार राज्य में महिलाओं को सुरक्षित माहौल तक नहीं दे पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का विधानसभा में जरूर बहुमत है, लेकिन प्रदेश सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है। जनसभा में पुरूषों के साथ उमड़ी महिलाओं की भीड़ से गद्गद सांसद चौटाला ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा की जनता से जो वादे किए उनसे में एक भी पूरा नहीं किया। इसके चलते जनता प्रदेश सरकार से नाराज है। प्रदेश सरकार का एक भी कार्य धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में अफसरशाही बेलगाम है, राज्य में अपराध, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार का ग्राफ तेजी से बढ रहा है। हरियाणा राज्य जातीय हिंसा व महिलाओं के साथ हो रहे अपराध के लिए देश भर में बदनाम हो चुका है। उन्होंने कहा कि राज्य में बिजली व पानी का संकट है। प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा लगा रही है, लेकिन प्रदेश सरकार यह नहीं बता रही है कि विकास हो कहां रहा है। श्री चौटाला ने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर एक र्इंट नहीं लगी। जबकि इनेलो की सरकार में बनी कल्याणकारी योजनाओं का पहले कांग्रेस राज में नाम बदला गया और अब भाजपा सरकार अपनी इच्छानुसार कल्याणकारी योजनाओं का नाम बदल कर जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले नोटबंदी और अब जीएसटी से उद्योग धंधों की कमर टूट चुकी है। उद्योग धंधे बंद हो रहे हैं और जनता बेरोजगार। उन्होंने दावा किया कि नोटबंदी व जीएसटी से अकेल पानीपत जैसे टेक्सटाइल नगर में सैंकडों सुक्ष्म व लघु उद्योग बंद हो गए और एक लाख से अधिक लोग बेरोजगार हो गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगारी दूर करने के लिए धरातल पर कार्य नहीं कर रही है, प्रदेश सरकार तो अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादले करने में उलझी रहती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में इनेलो की सरकार बनने पर बुजुर्गों समेत हर तरह की पैंशन ढाई हजार की जाएगी, घर के बिजली बिल आधे व ट्यूबवेल के बिजली बिल माफ किए जाएंगे। हर परिवार में एक सदस्य को उसकी शैक्षिक योग्यता के अनुसार नौकरी दी जाएगी। जनसभा के संयोजक इनेलो पानीपत ग्रामीण हलका अध्यक्ष कुलदीप राठी ने कहा कि जनसभा में उमडी भीड़ से यह साबित हो गया है कि जनता प्रदेश में इनेलो का शासन देखना चाहती है। जनसभा को इनेलो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुमारी फुलवती, पूर्व स्पीकर सतबीर कादियान, प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी.माटा, प्रदेश सचिव सुरेश मित्तल, जिलाध्यक्ष सुरेश काला, पूर्व जिलाध्यक्ष शुगन चंद रोड़, निशान सिंह मलिक, शेर सिंह खर्ब, देवेंद्र कादियान, रघबीर मलिक जैन, नरेश जैन, कृष्ण भौक्कर, प्रेम सिंह भालसी आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सुबेदार प्रताप सिंह, बलवान वाल्मीकि, प्रेम लता छौक्कर, सुरेन्द्र धौला, राजेन्द्र जागलान, अजय समधान, नवीन भालसी, यशबीर खर्ब एडवोकेट, शकुंतला, कृष्ण अहलावत, सुशीला त्यागी, दयानन्द उरलाना, $कृष्ण भौक्कर, ओम प्रकाश शेरा, प्रवीण तोमर, राजू नांदल, राजपाल कश्यप एडवोकेट, शमशेर देशवाल, प्रेम सहरावत, कुलदीप सरपंच, कुलदीप देशवाल, अमर सिंह गलगट, लखपथ रोड़, विशाल मलिक, सुखिन्द्र सूरा व सुरेश सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा अभय सिंह चौटाला के पुत्र अर्जुन चौटाला ने पानीपत ग्रामीण के गांव आसन कलां, नांगल खेड़ी व डाहर में ग्रामीणों को संबोधित किया। यहां पहुंचने पर श्री चौटाला का ग्रामीणों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके अलावा पानीपत शहरी कार्यकर्ताओं की एक बैठक किशनपुरा में ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button