News UpdateUttarakhandसिटी अपडेट

विकास समिति ने सफाई कर्मियों को सम्मानित किया, राशन व मास्क बांटे

देहरादून। सरस्वती विहार विकास समिति अजबपुर खुर्द द्वारा सुबह 7.30 बजे क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने हेतु मास्क का वितरण किया गया। उसके तत्पश्चात वार्ड 52 के अंतर्गत 15 सफाई कर्मचारियों का उनके कार्यों के लिए समिति द्वारा सम्मान किया गया। सफाई कर्मचारियों को फूल मालाएं मास्क व राशन देकर सम्मानित किया गया।
 समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट ने कहा कि करोना जैसी महामारी के खिलाफ क्षेत्र के सभी लोग एकजुट होकर कार्य कर रहे हैं। समिति अपने कॉलोनी में हर प्रकार के जन जागरण अभियान चला रही है समिति के सचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा की करोना जैसी महामारी के खिलाफ सभी वर्गों के लोग एक साथ मिलकर लड़ रहे हैं इसी कड़ी में  समिति उन सभी लोगों  की सराहना करती है जो इस मुसीबत की घड़ी में अपने घरों से बाहर आकर लोगों की सुरक्षा कर रहे हैं समिति सफाई कर्मचारी भाइयों को नमन करती है और उनके जज्बे को सलाम करती है वार्ड 52 के पार्षद विमल उनियाल ने सरस्वती विहार विकास समिति का आभार प्रकट किया और कहा कि इस शहर में सभी समितियां  और संस्थाएं सरस्वती विहार विकास समिति जैसे कार्य को  करेगी तो निश्चित तौर पर हम लोग करोना को हरा पाएंगे इसके साथ ही समिति ने लगातार 22 वें दिन 310 खाने के पैकेट हरिद्वार बायपास पुलिस चैकी के माध्यम से वितरित करें। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष पंचम सिंह बिष्ट सचिव गजेंद्र भंडारी पार्षद विमल उनियाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएस चैहान उपाध्यक्ष कैलाश तिवारी, प्रचार सचिव सोहन सिंह रौतेला, सुमेर चंद रमोला, दिनेश चंद्र जुयाल, दीपक रावत, आशीष गुसाईं, अनिल गुसाईं, आचार्य उदय प्रकाश नौटियाल, आचार्य सुशांत जोशी, बसंत सिंह, पुष्कर सिंह गुसाईं, कैलाश रमोला, विनोद पुंडीर, कुलानंद पोखरियाल, कमल भंडारी, उपेंद्र काला, अखिलेश नैथानी, मुकेश पोखरियाल, संतोष नेगी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button