National

ISIS का मददगार मौलवी लुधियाना की मस्जिद से गिरफ्तार

लुधियाना। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) की टीम ने ISIS मॉड्यूल को लेकर लुधियाना की मदनी मस्जिद में छापामारी कर मौलवी को गिरफ्तार किया है। NIA और CIA की टीम ने  मेहरबान स्थित इस मस्जिद में वीरवार तड़के करीब ढाई बजे छापामारी की। गिरफ्तार मोहम्मद ओबेस पाशा (20) ISIS से प्रभावित मॉड्यूल हरकत-उल-बरबत-ए-इस्लाम से जुड़ा हुआ है। पाशा मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है और वह पांच माह पहले ही लुधियाना आकर मदनी मदरसा मस्जिद में बच्चों को पढ़ाने लगा। बताया गया है कि ISIS के नए मॉड्यूल हरकत-उल-हर्ब-ए-इस्लाम के कुछ आतंकियों को NIA ने चंद दिनों पहले गिरफ्तार किया था। इसके मास्टर माइंड मुफ्ती मोहम्मद सुहेल से पूछताछ के दौरान ही NIA को मिले सुराग के आधार पर लुधियाना के अलावा उत्तर प्रदेश में छापामारी की गई। छापामारी करने वाली टीम में लगभग 50 NIA और पुलिस अधिकारी शामिल थे। NIA ने 20 वर्षीय मौलवी को हिरासत में लेते ही पूछताछ शुरू कर दी। उससे बाद टीम के सदस्य मौलवी को कार में बिठा अपने साथ ले गए। NIA को उस शख्स की भी तलाश है जिसने उसे मस्जिद में रखवाया था। उधर, छापामारी की जानकारी मिलते ही मस्जिद के प्रधान व अन्य पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने टीम के सदस्यों के साथ काफी देर तक बातचीत भी की। टीम ने कहा कि उन्हें कुछ सुराग मिले हैैं कि मौलवी के संबंध आईएस के साथ हैैं, जिसको लेकर जांच कर रहे हैैं। जांच के बाद इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

पाशा के कमरे की ली तलाशी, सीसीटीवी की डीवीआर भी साथ ले गई टीम  मस्जिद के प्रधान मोहम्मद जमील अहमद ने बताया कि रात करीब ढाई बजे 50 सदस्य टीम मस्जिद में आई और उन्होंने आते ही ओबेस पाशा के बारे में पूछा। ओबेस को हिरासत में लेने के बाद टीम के सदस्यों ने उसे दफ्तर में ले जाकर पूछताछ की। जमील के अनुसार जब उसने टीम से इस छापामारी के बारे में बात की तो टीम सदस्यों ने उनसे कहा कि वह NIA से आए हैैं और उन्हें शक है कि पाशा आइएसआइ का एजेंट है। सबूतों के आधार पर ही पाशा से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने पाशा के कमरे सहित अन्य कमरों की तलाशी भी ली। टीम के सदस्य जाते समय सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी साथ ले गए। उधर, देर शाम तक लुधियाना पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने चुप्पी साधी रखी। एडीसीपी रतन सिंह बराड़ ने कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button