News UpdateUttarakhand

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रवास के दौरान व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं का पटका पहनाकर किया स्वागत

देहरादून। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के 4 दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के आयोजित कार्यक्रमों की व्यवस्था में लगे कार्यकर्ताओं का भाजपा मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत व प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री भगत ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड भाजपा का मान बढ़ा है। प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत ने भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत समारोह व्यवस्था में लगे सभी कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि सभी ने बहुत जिम्मेदारी पूर्वक अपने दायित्व का निर्वहन किया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष का प्रवास कार्यक्रम सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत के बदौलत सफल रहा है। उत्तराखण्ड के कार्यकर्ताओं के अनुशासन व सुव्यवस्थित कार्य की  भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय में भी सराहना की गई है। इस अवसर पर प्रदेश महामंन्त्री संगठन अजेय ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के देश व्यापी 120 दिवसीय प्रवास का शुभारंभ  उत्तराखंड से होना उत्तराखंड भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण था जिसको संस्कार और अनुशासन में रहकर अभूतपूर्व सफल बनाने का कार्य सभी कार्यकर्ताओं ने किया है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के विचार और संस्कार हमारी पहिचान है इसका परिचय हमारे कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष के चार दिवसीय प्रवास में दिया गया। उन्होंने बूथ व मंडल की बैठक से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए कोविड 19 गाइड लाइन के अंतर्गत बनाई गई ऐतिहासिक मानव शृंखला की भी प्रशंसा करते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अनुशासन व संस्कार का परिचय दिया है। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम व्यवस्था में लगाये गए सभी कार्यकर्ताओं का पटके पहनाकार स्वागत किया गया। इस मौके पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास, अनिल गोयल, ज्योति गैरोला, नीरू देवी, आदित्य चैहान, मधु भट्ट, कार्यालय सचिव कौस्तुभा नंद जोशी, विनय गोयल, रविन्द्र कटारिया, डॉ आदित्य कुमार अजेंद्र अजय  प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, सुनील सैनी, कमलेश उनियाल, संचालन प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button