Uttarakhand

24 दिन बाद लिखा पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा

देहरादून। दून पुलिस महिला दुष्कर्म के मामलों को कितनी संजीदगी से लेती है इसकी बानगी रायपुर थाना क्षेत्र में सामने आयी है। पीड़िता द्वारा दुष्कर्म के मामले में 24 दिन चक्कर लगवाने के बाद बीते रात जैसे तैसे मुकदमा दर्ज किया है, जबकि इस दौरान आरोपी पक्ष पीड़िता और उसके परिजनों को धमकाने में जुटा रहा।
       मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सहस्त्रधारा रोड निवासी एक महिला ने 21 जनवरी को पुलिस शिकायत प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज करायी कि उनको रायपुर निवासी उमेश द्वारा नौकरी लगवाने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्यवाही की बात तो कही लेकिन कार्यवाही के नाम पर कई दिन पीड़िता को चक्कर कटवाये तब जाकर 24 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी उमेश द्वारा पीड़ित पक्ष को धमकिंया भी दी गयी है। सोचनीय सवाल यह है कि जिस राजधानी पुलिस के डीआईजी (पुलिस कप्तान) खुद रातों को सड़कों पर उतर कर कानून व्यवस्था का जायजा लेते दिखायी देते है उनके मातहत महिला अपराधों के मामलों को कितनी गम्भीरता  से ले रहे है हैरत की बात है। बहरहाल पुलिस ने बीते रोज दुष्कर्म के इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सरकार जहंा एक ओर महिला अपराधों पर लगाम कसने के प्रयास कर रही है वहीं उनकी पुलिस महिला अपराधों के प्रति कितनी सजग है इसका पता दुष्कर्म के इस मामले से चलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button