दिल्ली

65 साल की उम्र 5 महिलाओं से था लव अफेयर, इनके खर्च उठाने के लिए करता था चोरियां

नई दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में सराय रोहिल्ला पुलिस ने 65 वर्ष के ऐसे चोर को पकड़ने में सफलता पाई है जिसकी 5 महिला मित्र हैं। वह इनके खर्च उठाने के लिए चोरियां करता था। पुलिस के अनुसार, आरोपित शुरू से ही अय्याश किस्म है। वर्षों तक पुलिस को छकाने के बाद वह अब जाकर हत्थे चढ़ा। पुलिस के अनुसार, आरोपित बंधु सिंह बीती 28 तारीख को सराय रोहिल्ला इंडस्टियल एरिया में एक फैक्ट्री में सेंध लगाते समय सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद बंधु सिंह की गिरफ्तारी के लिए सराय रोहिल्ला एसीपी पीयूष की अगुवाई में टीम बनाई गई। टीम ने आरोपित से 2 लैपटॉप, 1 एलईडी और 5 हजार रुपये जब्त किए हैं। पुलिस पूछताछ में बंधु सिंह की अय्याशी के कई किस्से उजागर हुए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बंधु सिंह ने पूरी जिंदगी अय्याशी में गुजार दी और इसके खर्चे उठाने के लिए चोरियां करता रहा। बढ़ती उम्र के बाद भी न तो उसकी अय्याशी खत्म हुई और न ही उसने चोरियां करनी बंद की। इस समय भी उसकी 5 महिला मित्र हैं जिनके खर्च उठाने के लिए वह सेंधमारी करता है।डीसीपी (नॉर्थ) नूपुर प्रसाद ने बताया कि आरोपित बंधु सिंह आनंद पर्वत में रहता है। वह पहले से ही सराय रोहिल्ला इलाके में हुई चोरी के चार मामलों में फरार चल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button