World

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि चीन ने अमेरिका का हमेशा फायदा उठाया है

वाशिंगटन। चीन पर एक फिर शुक्रवार को हमला बोलते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि कोरोना वायरस चीन का दिया हुआ बहुत ही बुरा गिफ्ट है। वे इसे रोक सकते थे। वुहान में ही इसे रोका जा सकता था। वुहान के अलावा बाकी चीन में कोराना के नहीं फैलने और बाकी दुनिया में फैलने पर ट्रम्प ने कहा कि उस समय वुहान बहुत बुरी हालत में था, लेकिन यह चीन के किसी अन्य हिस्से में नहीं फैला। हम पूरी दुनिया के साथ काम कर रहे हैं तो चीन के साथ भी करेंगे लेकिन जो हुआ, वह नहीं होना चाहिए था। उन्‍होंने कहा कि चीन ने अमेरिका का हमेशा फायदा उठाया है। हमने उसकी मदद की और साल में 500 बिलियन डॉलर दिए। वे लोग कितने स्टुपिड हैं जिन्होंने चीन और अन्य देशों के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व किया।

      उन्‍होंने कहा कि हमने कल वैक्सीन पर एक बैठक की थी, हम अविश्वसनीय रूप से अच्छा काम कर रहे हैं। हमें कुछ बहुत ही आश्चर्यजनक परिणाम मिल सकते हैं। वैक्सीन पर बहुत प्रगति हो रही है। हम दुनिया के साथ काम कर रहे हैं और हम चीन के साथ भी काम करेंगे। हम सबके साथ काम करेंगे। लेकिन जो हुआ वह कभी नहीं होना चाहिए था।

      उन्‍होंने कहा कि हम सभी ने देखा कि पिछले हफ्ते क्या हुआ था, हम ऐसा नहीं होने दे सकते। उम्मीद है कि जॉर्ज फ्लॉयड अभी नीचे देख रहा होगा और कह रहा होगा कि यह हमारे देश के लिए बहुत अच्छी बात है। यह समानता के संदर्भ में उनके लिए और हर किसी के लिए एक महान दिन है। व्हाइट हाउस ने चीनी राज्य मीडिया द्वारा उद्धृत एक बयान में कहा कि पिछले 30 मई को ट्रम्प प्रशासन ने कुछ चीनी छात्रों और शोधकर्ताओं पर बौद्धिक संपदा चोरी करने का आरोप लगाने के बाद अमेरिका में प्रवेश करने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button