News UpdatePoliticsUttarakhand

सेवा सप्ताह की श्रंृखला में भाजपा ने विवेकानंद पार्क में चलाया स्वच्छता अभियान  

हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी ने सेवा सप्ताह की श्रंखला में भीमगोड़ा बैराज स्थित विवेकानंद पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया और पूरे पार्क की सफाई, धुलाई भी की एवं विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री और सेवा सप्ताह के उत्तर भारत के सभी राज्यों के प्रभारी सुनील देवधर ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नरेंद्र मोदी  का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में बना रही है। इसी श्रृंखला में  उनका हरिद्वार आना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 6 वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। जिसका परिणाम है कि भारत आज पूरे विश्व का सिरमौर बन रहा है। कल दिनांक 20 अक्टूबर को सेवा सप्ताह का समापन होगा। आज कोरोना जैसी महामारी ने भारत के आर्थिक विकास को बाधित जरूर किया है , लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी कुशल रणनीतिक सोच के बलबूते पर बहुत जल्दी हम इस महामारी से न केवल निजात पाएंगे बल्कि भारत एक बार फिर अपनी पूर्व की विकासशील स्थिति में आ खड़ा होगा। स्वच्छता अभियान में भाजपा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चैहान पूर्व जिला अध्यक्ष और राज्य मंत्री ठाकुर सुशील चैहान, जिला महामंत्री विकास तिवारी, आदेश सैनी, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी , महामंत्री तरुण , नगर जिला मंत्री अनामिका शर्मा , आशु चैधरी, लव शर्मा, मोहित वर्मा, दिनेश पांडे, पार्षद प्रतिनिधि कन्हैया खेवड़िया , मुकेश पुरी , अजीत कुमार , विकल राठी आदि  कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button