News UpdateUttarakhand

कांग्रेस किसान विरोधी अध्यादेश के विरोध में 28 सितंबर को राजभवन कूच करेगी

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 28 सितम्बर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ंिसह के नेतृत्व में प्रातः 11 बजे से किसान विरोधी अध्यादेश, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी के विरोध में राजभवन कूच का आयोजन किया गया है। इसके तहत कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय राजीव भवन से दिलाराम चैक होते हुए राजभवन के लिए कूच करेंगे।
इसी परिपेक्ष में आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करने हेतु वरिष्ठ कांग्रेस पदाधिकारियों की तैयारी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा सरकार के किसान विरोधी, बेरोजगार विरोधी एवं गरीब विरोधी फैसलों के खिलाफ किये जाने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रीतम सिंह ने सभी पदाधिकारियों से कार्यक्रम में बढचढ कर भागीदारी का आह्रवान करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों के इन फैसलों से देश के किसान व आम जनता का उत्पीडन किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, पूर्व मंत्री अजय सिंह, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदेश महामंत्री पी.के अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, प्रदेश सचिव कमरखान ताबी, विकास नेगी, कविन्द्र ईष्टवाल, दीप बोहरा आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button