Politics

जो व्यक्ति हिंदुओं को आतंकी कहते थे, वे आज हिंदुत्व की परिभाषा करने निकले हैं: स्मृति ईरानी

उदयपुर। जो व्यक्ति हिंदुओं को आतंकी कहते थे, वे आज हिंदुत्व की परिभाषा करने निकले हैं। जो अपना गोत्र तक नहीं जानता, वह नरेंद्र मोदी को समझाएंगे कि हिंदू धर्म क्या है? हिंदू वह है जो जननी को जन्मभूमि मानता है। राहुल गांधी का हिंदुत्व कहां था, जब उनके नेता राजस्थान में कहते हैं भारत माता की जय मत बोलो। यह बात केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उदयपुर में रविवार को आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि दूसरों को सर्टिफिकेट देने से पहले राहुल गांधी थोड़ा खुद को भी टटोल ले। कांग्रेस विकास को धर्म विशेष से जोड़ने का प्रयास कर रही है, यह संविधान का सबसे बड़ा अपमान है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति ने उसे चालीस सीटों तक समेट दिया। ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी का झूठ का पिटारा अपने साथ लाए और मिथ्या बोलकर रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के नेताओं में इतने द्वंंद् चल रहे हैंकि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष यहां आते हैं। कोई बड़ी रैली या सभा नहीं कर पाते और कुछ बुद्धिजीवियों की बैठक तक सिमटकर रह जाते हैं। स्मृति ने यह भी कहा कि राहुल अपने निजी अमेठी क्षेत्र में 2014 के बाद एक भी चुनाव नहीं जीत पाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आमजन को बांटने का प्रयास किया। कांग्रेस की अपनी एक रणनीति है, जहां जाति के नाम पर संभव हो वहां भय फैलाएं या विष फैलाएं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी किसी भी पार्टी के ऐसे इकलौते अध्यक्ष हैं, जिन्होंने आर्मी चीफ को गुंडा तक कहा। भारत की सेना से पहले सर्जिकल स्ट्राइक का प्रमाण मांगा। बाद में मोदी पर इसका राजनीतिक फायदा उठाने का आरोप लगाया। जब भारतीय सीमा पर चिंता के लक्षण थे, तब चीन जाकर विशेष वार्ता की।

सिद्धू का पाकिस्तान जाना देश का अपमान  स्मृति ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू पाकिस्तान जाकर उनके प्रधानमंत्री से गले लगते हैं। इसका जबाव कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देना चाहिए। वे पूछे कि सिद्धू उन्हीं के मुख्यमंत्री का अपमान आम सभा करता हैं। एक हिंदुस्तानी नेता पाकिस्तान से इतना प्रेम क्यों करता है। यह देश का अपमान है। राहुल गांधी इस मामले में चुप्पी साधे बैठे हैं। हमें इस पर अफसोस नहीं होता क्योंकि राहुल तो भारत तेरे टुकड़े होंगे नारे का समर्थन करते हैं। उन्होंने उस व्यक्ति को दंडित नहीं किया, जिसने कहा भारत की जय मत बोलो, सोनिया गांधी की जय बोलो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button