Uttarakhand

लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी “ का किया गया आयोजन

देहरादून। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री व गृह मंत्री लौहपुरुष सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा द्वारा “रन फ़ॉर यूनिटी “ का आयोजन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में इस दौड़ में प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार, पार्टी पदाधिकारी, विधायक , दायित्वधारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता शामिल हुए ।आज भाजपा द्वारा पूरे देश के समान देहरादून में भी ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया । प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के नेतृत्व में यह दौड़ पटेल पार्क से प्रारम्भ हो कर गांधी पार्क तक हुई । दौड़ प्रारम्भ होने से पूर्व पटेल पार्क में कार्यकर्ताओं व अन्य सहभागियों को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि आज हम सरदार पटेल को उनकी जयंती पर स्मरण कर रहे हैं। और पूरे देश में उस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा । उन्होंने पाँच सौ से अधिक देसी रियासतों को भारत में शामिल होने के लिए सहमत किया। यह उनकी दृढ़ता व कुशलता का परिणाम है कि देश एक ही सका।
प्रदेश महामंत्री ( संगठन) अजेय कुमार ने कहा कि सरदार पटेल दृढ़ इच्छा शक्ति के व्यक्ति थे और उन्होंने देश को एक करने का जो कार्य किया वह हमेशा याद किया जाएगा। वे दृढ़ इरादों के व्यक्ति थे और उन्होंने राष्ट्र हित पर कोई समझौता नहीं किया। इसीलिए उन्हें लौह पुरुष कहा गया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि सरदार पटेल  योगदान इतिहास में हमेशा याद किया  जायेगा।
उस अवसर पर विधायक हरबंस कपूर , विनोद चमोली, प्रदेश महामंत्री खजान दास बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति उपाध्यक्ष नरेश बंसल ने भी विचार रखे।संचालन महानगर अध्यक्ष  विनय गोयल ने किया।इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल , प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ देवेंद्र भसीन,उत्तराराखंड रेशम फेडरेशन बोर्ड चौधरी अजीत सिंह दायित्वधारी रविंद्र कटारिया व राजकुमार पुरोहित प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर काला मीडिया पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल,महानगर उपाध्यक्ष सीता राम भट्ट, महानगर महामंत्री आदित्य चौहान,मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता आनंद गिरि सागर अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रविंद्र बाल्मीकि युवा मोर्चा  महानगर अध्यक्ष श्याम पंत  महानगर आई टी विभाग संयोजक  प्रभात कुमार, श्याम अग्रवाल, रतन सिंह चौहान इस मौके पर उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button