National

लोकसभा चुनाव 2019ः लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 95 सीटों पर चुनाव संपन्‍न, पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग

नई दिल्ली।  लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 95 सीटों पर चुनाव संपन्‍न हो गया है। वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा के मुताबिक, लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 66 फीसद मतदान हुआ है। चुनाव के दौरान कई जगह हिंसा हुई, तो एक जगह ईवीएम भी तोड़ दी गई। इस चरण में एक केंद्र शासित प्रदेश सहित कुल 12 राज्यों की 95 लोकसभा सीटों पर मतदान हुआ। हालांकि, दूसरे चरण में लोकसभा की 97 सीटों पर चुनाव होने थे, लेकिन तमिलनाडु की वेल्लोर सीट पर बड़े पैमाने पर नकदी जब्त होने के बाद यहां का चुनाव रद कर दिया गया। उधर, कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को देखते हुए त्रिपुरा पूर्व सीट का चुनाव स्थगित कर दिया गया। इस दौर में उत्तर प्रदेश की जिन आठ सीटों पर चुनाव हुआ, उनमें आगरा, मथुरा, नगीना, अमरोहा, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस और फतेहपुर सीकरी शामिल थी। वहीं, बिहार की किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका लोकसभा सीट के लिये भी दूसरे चरण में मतदान हुआ। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और ऊधमपुर सीट के अलावा पश्चिम बंगाल की जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और रायगंज सीट पर भी दूसरे चरण में के मतदान हुए।

राज्‍यों में मतदान की स्थिति
असम-76.22%
बिहार-62.38%
जम्मू और कश्मीर -45.5%
कर्नाटक-67.67%
महाराष्ट्र-61.22%
मणिपुर-67.15%
ओडिशा-57.97%
तमिलनाडु -66.36%
उत्तर प्रदेश- 66.06%
पश्चिम बंगाल -76.42%
छत्तीसगढ़-71.40%
पुडुचेरी-76.19%

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button