Uttarakhand

अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युव जन समाज रजिस्टर्ड की झडिपानी मसूरी में बैठक हुई सम्पन्न

 देहरादून =आज दिनांक 16 एक 2021 को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति  युवजन समाज रजिस्टर्ड उत्तराखण्ड प्रदेश संगठन की एक बैठक सभा का आयोजन मसूरी विधानसभा के अन्तर्गत मसूरी के   झड़ी पानी वार्ड नंबर 1  ओक ग्रोव स्कूल के सामने बारात घर के पास सम्पन्न हुई जिसमें युव जन समाज *संगठन के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि माननीय विकास चौहान की अध्यक्षता में की गई बैठक की संयोजक युव जन समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मसूरी प्रभारी श्रीमती माधुरी टम्टा  रही।
       बैठक में  कुछ नए पदाधिकारियों को संगठन में  जिम्मेदारी सौंपी गई जिसमें शहर उपाध्यक्ष मसूरी की जिम्मेदारी अनिल कुमार वैद्य जी को दी गई, राजकुमार जी को प्रदेश सचिव एवं प्रदीप कुमार  शहर महामंत्री एवं विकास कुमार शाखा महामंत्री झड़ी पानी एवं सुनील कुमार टांक जिला उपाध्यक्ष देहरादून एवं हरिश् चंद शाखा अध्यक्ष झड़ी पानी एवं  राजेश कुमार शाखा उपाध्यक्ष  घड़ी  पानी एवं कु o रितिका शहर संगठन मंत्री महिला प्रकोष्ठ एवं कु o दीपिका शहर सचिव महिला प्रकोष्ठ के पद पर नियुक्त किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का संगठन में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी गई।
       बैठक में मुख्य रूप से संगठन के प्रदेश महासचिव विनोद कुमार व प्रदेश संगठन मंत्री प्रवक्ता भरत लाल व शहर कोषाध्यक्ष दीपक टम्टा व प्रदेश महासचिव मो,गुलफाम खान आदि अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button