PoliticsUttarakhand

आरएसएस से जुड़े महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ अपने अन्य साथियों सहित भाजपा से कांग्रेस में हुए शामिल

भाजपा के गढ़ रायपुर में कांग्रेस की सेंधमारी, आरएसएस से जुड़े महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ भाजपा से कांग्रेस में हुएशामिल
देहरादून। कांग्रेस इस बार होने वाले विधान सभा चुनाव में हर प्रकार से बीजेपी को पटखनी देने की तैयारी में है इसी क्रम में कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़ने के उद्देश्य से बीजेपी के गढ़ रायपुर विधानसभा क्षेत्र में सेंधमारी की है  रायपुर विधानसभा क्षेत्र में आरएसएस से जुड़े महेंद्र सिंह नेगी ‘गुरुजी’ भाजपा के सबसे बड़े गढ़ रायपुर विधानसभा से कांग्रेस में शामिल कर लिया।यहाँ पर कांग्रेस ने बड़ी सेंधमारी की है। महेंद्र नेगी ‘गुरुजी’ ने हरीश रावत एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व अन्य वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली। इस दौरान जिस तरह से कांग्रेसियों का हूजूम उमड़ा उससे स्पष्ट हो रहा है कि यहां भाजपा के किले में कांग्रेस ने सेंधमारी कर दी है।
      महेंद्र सिंह नेगी अध्यापक रहे और संघ से जुड़े रहे महेन्द्रसिंह नेगी का राजनीतिक सफर छात्रजीवन से ही शुरू हो गया था उन्होंने वर्ष 1993 से 1996 तक प्रचारक एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से तृतीय वर्ष प्रशिक्षण प्राप्त किया व विश्व हिन्दू परिषद उत्तराखण्ड में वर्ष 2006 से 2016 तक प्रदेश महामंत्री संगठन के रूप में उत्तरदायित्व का निर्वहन किया। उन्होंने अनेक राजनीतिक व सामाजिक आन्दोलनों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जिनमें मुख्य रूप से श्रीरामजन्म भूमि आन्दोलन है विभिन्न सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों के चलते कई बार गिरफ्तार भी किये गये व तीन बार जेल यात्रा भी की। वर्ष 2017 में राज्य विधान सभा चुनाव उत्तराखण्ड में बांग्रेस से दल बदलू नेता आने के कारण भाजपा से टिकट कटने पर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 19 रायपुर विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा।
      देहरादून जिले में भाजपा के सबसे बड़े गढ़ रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने बड़ी सेंधमारी की है। यहां आरएसएस से जुड़े महेंद्र नेगी को हरीश रावत की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान कांग्रेस के बड़े बड़े दिग्गज मौजूद रहे। उससे स्पष्ट हो रहा है कि यहां भाजपा के किले में कांग्रेस ने सेंधमारी कर दी है। इस दौरान हरीश रावत ने भाजपा पर जमकर हमले किये।
महेन्द्रसिंह नेगी के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर हरीश रावत ने क्या कहा जानने के लिये नीचे वीडियो पर क्लिक करेंः-

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button