Uttarakhand

प. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित 

देहरादून। भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में शामिल व प्रसिद्ध दार्शनिक प. दीन दयाल उपाध्याय की पुण्य तिथि पर आज उन्हें यहाँ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पर श्रद्धांजलि दी।
    इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि प. दीन दयाल उपाध्याय महान व्यक्तित्व थे जिनके कार्य व विचार आज भी प्रासंगिक हैं।उनका पूरा जीवन देश व संगठन के लिए समर्पित था। जनसंघ के महामंत्री व अध्यक्ष पदों पर रहते प. उपाध्याय ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। उन्होंने हमें एकात्म मानव वाद का दर्शन दिया जो युगांतकारी है। उनकी बढ़ती लोकप्रियता व समकालीन राजनीति को नया रूप देने के प्रयासों को मिल रही सफलता से कुंठित होकर विरोधियों ने उनकी हत्या करा दी, लेकिन वे आज भी अपने विचारों व कार्यों के कारण हमारे हृदय में जीवित हैं और रहेंगे। प्रदेश महामंत्री संगठन श्री अजेय कुमार ने कहा कि प. दीन दयाल उपाध्याय यद्यपि साधारण दिखने वाले व्यक्ति थे किंतु उनका व्यक्तित्व महान था। प. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उनके बारे में कहा था कि मुझे दो दीन दयाल दे दो मैं देश का चेहरा पूरी तरह बदल दूँगा। उन्होंने कहा कि प. उपाध्याय ने हमेशा शुचिता का जीवन जिया और शुचिता की राजनीति की। उन्होंने कभी सिद्धान्तों पर समझौता नहीं किया। उनका जीवन हम सब के लिए हमेशा प्रेरणा दायक रहेगा। अजेय कुमार ने कहा कि प. दीन दयाल उपाध्याय ने एकात्म मानव वाद का हमें दर्शन दिया। साथ ही समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति की चिंता करते हुए अन्त्योदय का मार्ग दिखाया। उन्होंने समाज के गरीब व शोषित व्यक्ति के विकास पर विशेष जोर दिया।वे भारत माता के समर्पित सपूत थे। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने सभा का संचालन किया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला, कुसुम कंडवाल, प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल, प्रदेश मंत्री कुलदीप कुमार, दायित्वधारी नरेश बंसल प्रदेश कार्यालय सचिव पुष्कर काला, डॉ बालेश्वर पाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button