Politics

पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग की अमित शाह से मुलाकात पर हरियाणा की राजनीति में हलचल

चंडीगढ़। पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग की भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात पर हरियाणा की राजनीति में हलचल मच गई है। दाेनों की इस मुलाकात को महत्‍वपूर्ण घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। जनरल सुहाग मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैैं। इस मुलाकात के बाद सुहाग के भाजपा से जुड़ने की अटकलबाजी लगाई जाने लगी है। सुहाग 31 जुलाई 2014 से 31 दिसंबर 2016 तक भारतीय सेना के प्रमुख रहे।

चर्चाओं का बाजार गर्म- जनरल सुहाग को रोहतक से चुनाव लड़ने की पेशकश दे सकती है भाजपा

जनरल दलबीर सुहाग की पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मित्रता है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ हुई मुलाकात के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि जनरल सुहाग को 2019 के चुनाव में रोहतक संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की पेशकश दी जा सकती है। रोहतक पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का गढ़ माना जाता है।भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को बुद्धिजीवी संपर्क अभियान ‘समर्थन के लिए संपर्क’ के तहत जनरल सुहाग तथा संविधान विशेषज्ञ सुभाष कश्यप के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इस अभियान के तहत पार्टी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की चार साल की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। मुलाकात के दौरान अमित शाह ने सरकार की उपलब्धियों के बारे में कुछ बुकलेट भी जनरल सुहाग और उनकी पत्‍नी नमिता सुहाग को दिया। उन्‍होंने सुभाष कश्‍यप को भी ये बुकलेट दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button