Uttarakhand

रायवाला अपार्टमेंट के कमरे से मिली महिला और पुरुष की लाश, पुलिस को हत्या की आशंका

रायवाला, देहरादून : रायवाला के हरिपुरकलां स्थित राज पैलेस में एक कमरे से महिला और पुरुष के शव पुलिस ने बरामद किए। शव करीब पांच दिन पुराने बताए जा रहे हैं। इसे आत्महत्या माना जा रहा है। पुलिस ने हत्या की संभावना से भी इन्कार नहीं किया है। देर रात पुलिस को स्थानीय लोगों ने राज पैलेस अपार्टमेंट के एक कमरे से बदबू आने की शिकायत की। इस पर रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट के कमरे का दरवाजा खोला। भीतर महिला और पुरुष के शव मिले। जो करीब पांच दिन पुराने थे और तेज बदबू आ रही थी। आइडी के आधार पर उनकी शिनाख्त हेमंत मनोट (40) पुत्र कृष्णकांत निवासी भोपारिया पोस्ट गोराया जालंधर पंजाब व सुनीता शर्मा (40) पत्नी हेमंत दास निवासी पटियाला चंडीगढ़ के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक वे इस अपार्टमेंट में 11 जून से किराए पर रह रहे थे। प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या लग रहा है। पुलिस ने हत्या की संभावना से भी इन्कार नहीं किया। पुलिस के मुताबिक मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। शवों को ऋषिकेश मोर्चरी भेजा गया है। राज पैलेस से बरामद दो लोगों के शव मामले में पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक पुरुष व महिला पति-पत्नी हैं। पुलिस से घटना की सूचना मिलने पर चंडीगढ़ से रायवाला पहुंचे महिला के भाई सूरज ने यह जानकारी पुलिस को दी। उसने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पहले उसके जीजा जर्मनी में रहते थे। उसकी बहन व जीजा आध्यात्मिक प्रवृति के थे। वह गुरुरामपाल के शिष्य थे। करीब 15 दिन पहले वह हरिद्वार आये थे। इस दौरान आखिरी बार फोन पर हुई बात में उन्होंने संसार से मन दुखी होने की बात कही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button