हरियाणा

ससुर, जेठ और देवर ने नर्स बहू के साथ किया दुष्कर्म,12 साल की बेटी से छेड़छाड़ करने का भी लगाया आरोप

हिसार। शहर के एक मुहल्ले में रहने वाली एक नर्स ने बताया ससुर, जेठ और देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। साथ ही, ताया ससुर पर अपनी 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप भी लगाया है।  पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नर्स का कहना है कि वह पति संग शादी के बाद ताया ससुर के घर में रहने लगी। उसे बाद में एक बच्ची पैदा हुई। ताया ससुर ने साल 2007 में नशीला जूस पिलाकर बेहोश होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसे होश आया तो घर से निकालने की धमकी भी दी। तब से वह मौका मिलते ही दुष्कर्म करता था। साल 2014 में चचेरा देवर घर आया था। उसने मोबाइल में उसकी नहाते हुई वीडियो व फोटो दिखाई। फिर Video Viral करने की धमकी देकर उसने भी दुष्कर्म किया। देवर ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध भी बनाए। उसका जेठ बाद में आया और उसने भी दुष्कर्म किया था। महिला का कहना है कि उसने ताया ससुर को उसकी 12 साल की बेटी से छेड़छाड़ करते देखा था। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, महिला से तीन लोगों द्वारा एक ही घर में दुष्‍कर्म किए जाने का मामला बेहद अलग है, इसलिए पुलिस कई एंगल से मामले को देख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button