News UpdateUttarakhand

जर्नलिस्ट यूनियन आॅफ उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी का चुनाव, उमाशंकर मेहता अध्यक्ष व गिरीश पंत महामंत्री चुने गए

देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन आॅफ उत्तराखंड का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर निगम के जुगमंदर हाल में आयोजित किया गया। इस अधिवेशन में यूनियन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमें कि उमाशंकर प्रवीन मेहता प्रदेश अध्यक्ष और गिरीश पंत सर्वसम्मति से प्रदेश महामंत्री चुने गए, कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों व सदस्यों की नियुक्ति अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बाद में की जाएगी। अधिवेशन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया।
यूनियन के चुनाव निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी शिवेश्वर पांडे द्वारा जर्नलिस्ट यूनियन आॅफ इंडिया के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन सिन्हा व राष्ट्रीय महामंत्री बलविंदर सिंह जमू की उपस्थिति में संपन्न कराए गए। इस चुनाव में सर्वसम्मति से उमाशंकर प्रवीन मेहता यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष और गिरीश पंत प्रदेश महामंत्री चुने गए। अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता के नाम का प्रस्ताव गिरीश पंत द्वारा रखा गया और इसका समर्थन चैतराम भट्ट, सतीश कुमार व द्विजेंद्र बहुगुणा द्वारा किया गया। प्रदेश महामंत्री के पद पर गिरीश पंत के नाम का प्रस्ताव मूलचंद शीर्षवाल व प्रदीप रोहिला द्वारा रखा गया और इसका समर्थन विजय शर्मा व अन्य सदस्यों द्वारा किया गया। कार्यकारिणी के शेष पदाधिकारियों व सदस्यों की घोषणा अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बाद में की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन जगदीश बावला व संजीव शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। यूनियन द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मांगपत्र सौंपा गया। सीएम ने पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य रूप से डा. एस. फारूख, भजन गायक ज्ञानेंद्र कुमार, रूपचंद्र गुरुजी, बख्शी जी, निशा मार्कडे शामिल हैं। कार्यक्रम में विधायक विनोद चमोली, वरिष्ठ पत्रकार योगेश भट्ट, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरूण प्रताप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, जिलाध्यक्ष चेतन खडगा, जिला महामंत्री अवनीश कुमार समेत यूनियन के तमाम सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button