News UpdateUttarakhand

ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या, हत्यारोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में थल तहसील के पुरानाथल क्षेत्र के माछीखेत गांव में एक युवक ने ग्राम प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी मृतक के बड़े भाई की लाइसेंसी बंदूक चुराकर लाया था। हत्या की वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या करने के बाद युवक एक मंदिर के शौचालय में छिप गया। बेरीनाग पुलिस और राजस्व पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात लगभग 9.30 बजे माछीखेत के बानड़ी तोक निवासी ग्राम प्रधान पुष्कर सिंह पुत्र स्व. जगत सिंह लघु शंका के लिए घर से बाहर आए थे। इसी दौरान गांव के ही 22 वर्षीय युवक नीरज सिंह पुत्र भूपाल सिंह ने पुष्कर सिंह को गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग बाहर आए तो देखा खून से लथपथ पुष्कर सिंह जमीन पर पड़े थे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान आरोपी नीरज उर्फ नीरू भंडारी मौके से फरार हो गया। हत्या की सूचना मिलने पर रविवार की सुबह थल के राजस्व निरीक्षक गोविंद नाथ गोस्वामी, पूरन सिंह गोस्वामी, राजस्व उपनिरीक्षक पुष्कर राम, पवन चैहान और संजीव द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पिथौरागढ़ भेजा गया है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी युवक मृतक ग्राम प्रधान के बड़े भाई राजेंद्र सिंह की लाइसेंसी बंदूक को चोरी कर ले गया था। घर से बंदूक के साथ ही कारतूस भी गायब थे। इधर, लोगों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नागीमल मंदिर के शौचालय में छिपा हुआ था। इसकी जानकारी होने पर कुछ लोगों ने बाहर से दरवाजे का कुंडा लगाकर उसे बंद कर दिया। इस कारण वह भाग नहीं सका। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके पास से पुलिस ने दोनाली बंदूक और कारतूस बरामद कर लिए हैं। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस और राजस्व टीम आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button