News UpdateUttarakhand

युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ः पूनम महाजन

देहरादून। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा जन संवाद रैली का आयोजन बिंदाल पुल स्थित ओमकार प्लाजा में किया गया। जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष राजकुमार तिवारी के नेतृत्व में सभी युवाओं को जनसंवाद रैली में भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का संबोधन सुनने को मिला।
 जिसमें उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड द्वारा जो भी कार्य किए गए सब की प्रशंसा करते हुए सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को बधाई दी और कहा की युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। उन्होंने सभी युवाओं को उत्तराखंड में होने वाले 2022 के इलेक्शन के लिए तैयार होने के लिए कहा। उन्होंने विशेष रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा ब्लड डोनेशन कैंप में भाग लेने के लिए को प्रेरित किया। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन का युवाओं को जो मार्गदर्शन प्राप्त हुआ उसके लिए धन्यवाद दिया और उनको आश्वासन दिया कि भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तराखंड आपके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों पर कार्य करेगा। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी महानगर के कोषाध्यक्ष लच्छू गुप्ता, युवा संवाद रैली के संयोजक सिद्धार्थ अग्रवाल  ने सभी युवाओं को भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए और युवासंवाद रैली में आए हुए सभी का धन्यवाद दिया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी मंडल के मीडिया प्रभारी विकास बेनीवाल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल के उपाध्यक्ष चंदा सागर, युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अमन गुप्ता, राजन गुप्ता, अजय बिष्ट, गगन ढींगरा, सौरभ जैन, दीपक कुमार, अंकित सक्सेना आदि युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button